आनंद महिंद्रा का खुलासा, बताया किससे मिली एक्सयूवी सीरीज बनाने की प्रेरणा

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 01:39 PM (IST)

ऑटो डेस्क. महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके ट्विटर पर 10 मिलीयन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आनंद लोगों के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में महिंद्रा के चेयरमैन ने ट्वीट कर बताया है कि कंपनी को एक्सयूवी सीरीज के वाहनों के लिए कहां से प्रेरणा मिली।

PunjabKesari
आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में चीते का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप जानना चाहते हैं कि हमने एक्सयूवी सीरीज की पर्सनेलिटी को चीते की तरह क्यों रखा। वीडियो में चीता काफी कम समय में ही काफी तेजी से भाग रहा है।

बता दें महिंद्रा एक्सयूवी सीरीज में सबसे पहले एक्सयूवी500 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में उतारा था। इसके डिजाइन को काफी एयरोडाइनैमिक तरीके से बनाया गया था। तेज स्पीड में भी इसे चलाने पर बॉडी रोल नहीं के बराबर होता था और कार पर काफी ज्यादा कंट्रोल रहता था। इसमें काफी ताकतवर इंजन दिया गया था।, जिससे यह चीते की तरह काफी कम समय में तेज रफ्तार हासिल कर लेती थी। XUV 500 के अलावा कंपनी ने XUV 300 और 700 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इसे भी  लोगों का अच्छा रिसपॉन्स मिला। इसके बाद महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वर्जन में XUV 400 को पेश किया। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News