सामने आई Mahindra BE.05 के इंटीरियर की एक तस्वीर
punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 05:30 PM (IST)

ऑटो डेस्क: महिंद्रा BE.05 ऑल-इलेक्ट्रिक SUV के टेस्टिंग मॉडल की तस्वीर सामने आई है। हाल ही में महिंद्रा समूह में ऑटो और फार्म सेक्टर के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने चेन्नई में कंपनी की नेतृत्व टीम द्वारा चलाए जा रहे BE.05 के इंटीरियर की एक तस्वीर ट्वीट की।
महिंद्रा BE.05 इंटीरियर-
BE.05 के स्पाई शॉट्स में इसका एक्सटीरियर डिज़ाइन दिखाई दिया है। इसके इंटीरियर में फ्लैट-बॉटम स्लिम, पारंपरिक, गोल स्टीयरिंग व्हील, रैपअराउंड कंसोल दिए हैं।
महिंद्रा BE.05 एक्सटीरियर-
महिंद्रा BE.05 के एक्सटीरियर में पारंपरिक ग्रिल, सी-आकार के एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप मिलेंगे। डायमेंशंसन की बात करें तो BE.05 की लंबाई 4,370mm, चौड़ाई 1,900mm, ऊंचाई 1,635mm है और इसका व्हीलबेस 2,775mm है।
महिंद्रा BE.05 पावरट्रेन-
BE.05 के पावरट्रेन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं मॉडल के आधार पर नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में रियर-व्हील ड्राइव के साथ-साथ ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन मिलेगी।
महिंद्रा BE.05 राइवल्स-
Mahindra BE.05 SUV के 2025 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह सीधे तौर पर Tata Curvv EV को टक्कर देगी।