4 साल के बच्चे ने दौड़ाई बुलेट, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो
punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 04:35 PM (IST)

ऑटो डेस्क. बाइक और कार चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं समझा जाता है। लेकिन हाल ही में 4 साल के बच्चे ने ये प्रूफ कर दिया है। केरल के बच्चे को Royal Enfield क्लासिक 350 बाइक चलाते हुए देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है।
वीडियो में 4 साल का बच्चा Royal Enfield क्लासिक 350 बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। बच्चे ने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहना हुआ है। वह राइडर्स वाली आउटफिट में एकदम परफेक्ट स्टाइल में नजर आ रहा है। उसके बगल में एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है, जो उसकी बुलेट चलाने में मदद कर रहा है। ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
बता दें हमें ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। छोटे बच्चों के साथ ऐसा रिस्क लेना खतरनाक साबित हो सकता है। बाइक चलाने के लिहाज से बच्चा काफी छोटा है।