2022 के कंपेरिज़न में 2023 पुणे में इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल में हुई 30 % की बढ़ोतरी
punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2023 - 05:36 PM (IST)

ऑटो डेस्क: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल के आंकड़े प्रदर्शित किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार पुणे में 33,411 इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर हुए हैं, जोकि 2022 के कंपेरिज़न में 30% ज़्यादा है। इन वाहनों में पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं।
डिप्टी आरटीओ, संजीव भोर के अनुसार, ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) और टैक्स बेनिफिट्स (कर लाभों) पर बढ़ती जागरूकता मुख्य कारण थी कि पुणे में लोगों के एक बड़े वर्ग ने ई-वाहनों की ओर रुख किया। भोर ने कहा, "लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीद से मिलने वाले टैक्स बेनिफिट्स का भी एहसास हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 100 प्रतिशत कर छूट ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा ईवी का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया है।"