केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 11 हजार वाहनों को किया जाएगा स्क्रैप

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2023 - 03:15 PM (IST)

ऑटो डेस्क. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से जल्द ही 11 हजार वाहनों को हटा दिया जाएगा। इन वाहनों का जीवनकाल 15 साल से अधिक हो चुका है और इन्हें भारत सरकार की स्क्रैपेज नीति के अनुसार स्क्रैप कर दिया जाएगा। सरकार ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन से भी पुराने वाहनों को नई तकनीक और अधिक माइलेज देने वाले मॉडल्स से बदलने का भी आग्रह किया है।

PunjabKesari
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को कहा है कि मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को 'वाहन स्क्रैपिंग नीति' के अनुसार स्क्रैप किया जाए। CAPF के पास कुल मिलाकर 1 लाख से अधिक वाहन हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यों में तैनात हैं। CAPF में BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB, NSG और असम राइफल्स शामिल हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News