MG की कार्स की रिटेल सेल में आई 11% की गिरावट, इसके पीछे है यह बड़ी वजह

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 02:26 PM (IST)

ऑटो डेस्क: पापुलर वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने अगस्त 2022 में हुई रिटेल सेल में 11% की गिरावट दर्ज की है। सामने आए आकड़ों के अनुसार एमजी ने अगस्त 2022 में 3,823 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि अगस्त 2021 में यह आकड़ा 4,315 यूनिट्स का था। कार निर्माता द्वारा सप्लाई चेन आ रही रूकावटों को इस गिरावट के पीछे का बताया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगले महीने से इसमें सुधार की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी  बहुत जल्द हेक्टर फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। और इस मॉडल को कई सारे एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें कॉस्मैटिक अपडेट्स के साथ लेवल 2 ADAS जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

पावरट्रेन को लेकर कहा  जा रहा है कि इसमें कोई बदलाव न करते हुए मौजूदा मॉडल के समान ही रखा जाएगा। इसमें पहले की तरह ही - 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन और 2.0-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे। 

कीमत को लेकर अनुमान है कि इसे 17 लाख से 26 लाख रूपये के बीच लाया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद भारत में इसका मुकाबला, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर, Maruti Suzuki Grand Vitara, Tata Harrier, Kia Seltos और Hyundai Creta से होने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Related News