टाटा ने भाजपा को दिए चंदे में 356 करोड़ इस पर सांसद डा. स्वामी ने उठाए सवाल!

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 12:30 AM (IST)

भाजपा के राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी एक राजनेता होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री भी हैं जो अक्सर देश की खराब अर्थव्यवस्था के लिए अपनी ही सरकार को झिंझोड़ते रहते हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के वर्तमान संकट के लिए नोटबंदी और जल्दबाजी में लागू किए गए जी.एस.टी. को भी जिम्मेदार ठहराने के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कटु सत्य सुनने का स्वभाव उत्पन्न करने की नसीहत देते हुए कहा था कि ‘‘देश सही आर्थिक नीतियां नहीं अपना रहा है।’’ 

अब उन्होंने भाजपा द्वारा 2018-19 में भारतीय कार्पोरेट सैक्टर से इलैक्ट्रोल ट्रस्ट के जरिए मिलने वाले कुल 472 करोड़ रुपए के चंदे पर सवाल उठाए हैं जिसमें से 356 करोड़ रुपए इसे अकेले टाटा समूह द्वारा नियंत्रित ‘प्रोग्रैसिव इलैक्ट्रोल ट्रस्ट’ ने दिए हैं। डा. सुब्रह्मïण्यम स्वामी ने कहा है कि ‘‘टाटा ने भाजपा को भारी राशि चंदे में दी है। यदि सरकार एयर इंडिया की कमान टाटा को सौंपती है तो इसे ‘कान्फ्लिक्ट आफ इंटरैस्ट’ (हितों का टकराव) माना जाएगा।’’ 

उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में केंद्र सरकार ने संकट ग्रस्त एयर इंडिया का स्वामित्व पूरी तरह छोडऩे का संकेत दिया है जबकि नागरिक विमानन के क्षेत्र में अपना विस्तार करने का इच्छुक टाटा ग्रुप एयर इंडिया के लिए बोली लगाने में रुचि ले रहा है। 

हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सभी राजनीतिक पाॢटयों को चुनाव लडऩे के लिए चंदे की जरूरत पड़ती है और वे विभिन्न व्यापारिक समूहों से चंदा लेती भी हैं। डा. स्वामी द्वारा भाजपा को टाटा समूह संस्था द्वारा दिए गए चंदे पर प्रश्र चिन्ह लगाना एक गंभीर मामला है जिससे इस संदेह को बल मिलता है कि कहीं न कहीं कुछ कमी अवश्य है। भाजपा चूंकि एक पारदर्शी पार्टी होने का दावा करती है, अत: इसे इस बारे बताना चाहिए ताकि डाक्टर स्वामी द्वारा उठाए गए मुद्दे पर जनता में भ्रम न फैले।—विजय कुमार 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News