महिला ने बेवफा पति से लिया खौफनाक बदला: सारी गर्ल फ्रैडस के साथ मिलकर बुलाया होटल, और फिर प्राइवेट पार्ट...(Video)
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 04:34 PM (IST)
International Desk: महिला का बेवफा पति को मजा चखाने का किस्सा एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य का वर्ष 2009 का यह मामला आज भी अपनी सनसनीखेज परिस्थितियों के कारण चर्चा में है। इस मामले में एक महिला ने पति के कथित विवाहेतर संबंधों और आर्थिक धोखाधड़ी से नाराज होकर उसकी सारी गर्ल फ्रैडस के साथ मिलकर उसे होटल में बुलाया और उसके साथ जो किया वो रोंगटे खड़े कर देता है। इस घटना के बाद पुलिस ने कई महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।
जांच के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति को एक मोटल में निजी मुलाकात के बहाने बुलाया गया। और यौन आनद के लिए कथित तौर पर उसे आंखों पर पट्टी बांधने और हाथ-पैर बंधवाने के लिए राजी किया गया। कुछ देर बाद कमरे में मौजूद महिला ने उसकी अन्य गर्ल फ्रैडस को वहां बुला लिया। पुलिस दस्तावेजों के मुताबिक, कमरे में पहुंचने के बाद सभी ने मिलकर व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट को ग्लू से चिपका जिससे उसे गंभीर शारीरिक पीड़ा हुई। अधिकारियों ने इस घटना को गंभीर हमला (Aggravated Assault) और गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने (False Imprisonment) के आरोपों के तहत दर्ज किया।
जांच में सामने आया कि एक महिला की मुलाकात उस व्यक्ति से इंटरनेट के जरिए हुई थी। उसने दावा किया कि वह उससे प्रेम करने लगी थी और लगभग दो महीनों तक मोटल का खर्च उठाने के साथ करीब 3,000 डॉलर भी खर्च किए। बाद में उसे पता चला कि वह व्यक्ति शादीशुदा है और कथित तौर पर कई अन्य महिलाओं से भी संबंध रखता है तथा उनसे आर्थिक मदद लेता था। पुलिस के अनुसार, जब पत्नी को पति के कथित विवाहेतर संबंधों की जानकारी मिली तो उसने अन्य महिलाओं से संपर्क किया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इसी दौरान कथित बदले की योजना बनाई गई और होटल में पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित किसी तरह अपने बंधन से मुक्त होने में सफल रहा। वह मोटल के बाहर पहुंचा, वहां से फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में इस मामले में शामिल महिलाओं के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की गई। अदालत में इस मामले की अलग से सुनवाई हुई और आरोपों की कानूनी जांच की गई।
