कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए शुरु की गई योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की पहल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 03:59 PM (IST)

नई दिल्लीः कृषि क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आई सरकार ने अब किसानों और कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए शुरु की गई योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की पहल की है। सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है और उसने  भारतीय जनता पार्टी की इकाई किसान मोर्चा को किसान कल्याण की योजनाओं के प्रचार प्रसार के काम में लगाया है।            

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘किसान मोर्चा पिछले तीन महीन से उ.प्र. के प्रतापगढ़ जिले, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। हम जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि किसान इन योजनाओं का सही लाभ उठा सकें।’’ सेंगर ने कहा कि इसके अलावा गांव और जिला स्तर पर किसानों के बीच कार्यशाला का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कृष्णा राज सहित अन्य कई केन्द्रीय मंत्री भाग लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इन सबके अलावा सरकार कृषि के सहायक गतिविधियों के जरिये वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। लेकिन इस काम में सबसे बड़ी बाधा है कि बहुत से किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं होती या उन तक पहुंच नहीं पाती। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार किसान मोर्चा को इस काम में लगाना चाहती है।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News