रेखा गुप्ता का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- महिला पत्रकार से बदसलूकी ने कांग्रेस का चेहरा उजागर किया
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 08:10 AM (IST)
नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ कथित ''मारपीट और अभद्रता'' के बाद विपक्षी दल और उसके नेता राहुल गांधी का ''महिला विरोधी'' चेहरा उजागर हो गया है। गुप्ता ने कांग्रेस के एक सांसद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रियंका गांधी वाद्रा की चुप्पी पर सवाल उठाए।
मुख्यमंत्री ने ''एक्स'' पर एक पोस्ट में दावा किया, "तीन माह की गर्भवती महिला पत्रकार ऋचा पाराशर के साथ प्रदर्शन की कवरेज के दौरान मारपीट और अभद्रता घोर निंदनीय है। ऋचा की आपबीती कांग्रेस की कथनी और करनी के बीच का अंतर उजागर करती है। जब महिलाएं सवाल पूछने जाती हैं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, भद्दी गालियां दी जाती हैं। अपनी ड्यूटी निभा रही गर्भवती महिला पत्रकार के साथ हिंसा की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है।"