अमेरिकी सांसद कॉकरोच जनता पार्टी को दे रहे समर्थन, भारत के खिलाफ विदेश मंत्री रुबियो को भड़काया
punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 01:54 PM (IST)
Washington: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की आगामी भारत यात्रा से पहले छह डेमोक्रेटिक सांसदों ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे छात्र प्रदर्शनों पर कथित बल प्रयोग और मतदाता सूची में बदलाव जैसे मुद्दे उठाने की मांग की है। प्रमिला जयपाल और इल्हान उमर समेत इन सांसदों ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों की निगरानी का आरोप भी लगाया है। वहीं, डेमोक्रेटिक नेता और जो बाइडेन के पूर्व सलाहकार अजय जैन भुटोरिया ने इस पहल पर पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिकी सांसदों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के बजाय अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। प्रमिला जयपाल और इल्हान उमर सहित छह अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो से आग्रह किया है कि वह भारत यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्षों के सामने दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग के कथित आरोपों का मुद्दा उठाएं।
