मिसाल बना यह लड़का, पूरा देश कह रहा- शुक्रिया

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्ली: स्वच्छता के मामले में भारत आज भी काफी पीछे है। स्वच्छता अभियान की लहर के बाद देश में बहुत कम बदलाव आया है। यहां अभी भी बहुत सी गलियां और सड़कें कूड़े के ढेर से भरी रहती हैं। बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो स्वच्छ भारत मिशन में भारत सरकार का साथ दे रहे हैं। हालांकि जयपुर मेट्रो में हुई इस घटना के  बाद लोगों की सोच बदल सकती है। इस शख्स की सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रही है। फेसबुक पर सुनील चौधरी नाम के एक शख्स ने दो तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि आज मेट्रो में सफर करते हुए मैंने देखा कि एक लड़का गाना सुनते-सुनते अपने बैग से पानी की बोतल निकाल रहा था तभी उसका बैग ज्यादा खुल गया तथा उसका टिफिन नीचे गिर कर पूरी मेट्रो में फैल गया।

उसने टिफिन उठा कर बैग में रखा और कॉपी से एक पेज फाड़कर सफाई करने लगा। उसने अपने रुमाल से पूरा खाना साफ किया और उठाया तथा पेपर में रखकर बैग में रख लिया। इस पूरी घटना के सुनील ने देश की ट्रेन का ख्याल रखने के लिए उस लड़के को शुक्रिया किया तथा उसका हौसला बढ़ाया के उसने जो काम किया वो सच में देश की सेवा है और उसके जैसे लोगों की देश को बहुत जरूरत है। उस लड़के का नाम प्रांजल दुबे है। लोगों ने प्रांजल के इस काम की तारीफ की और फेसबुक पर ये कहानी बताने वाले को धन्यवाद दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News