कर्नाटक चुनाव के लिए राहुल ने कसी कमर, CM सिद्धारमैया से करेंगे खास चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 12:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। चुनाव पर चर्चा करने के लिए आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। यह मुख्य बैठक राहुल गांधी के आवास पर होगी जिसमें  सीएम सिद्धारमैया के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव प्रभारी आदि मौजूद होंगे। 

कर्नाटक में लंबे समय से चल रहा विवाद
 
बता दें कि जहां भाजपा कर्नाटक में भी जीत दर्ज कर कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा करना चाह रही है। सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा  की परिवर्तन यात्रा चल रही है। इसी महीने पीएम नरेंद्र मोदी भी मिशन कर्नाटक पर पहुंचेंगे। परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर वो एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।। वहीं कर्नाटक में हिंदुत्व पर दांव भी जारी है। हिंदू नेताओं की हत्या के खिलाफ भाजपा राज्य में उग्र है और कांग्रेस सरकार के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News