महाराष्ट्र: यवतमाल में विषाक्त पानी पीने से 14 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 10:08 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के महा गांव में बोरवेल के पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन सभी का इलाज चल रहा है। 

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि यवतमाल के महा गांव में 250 फीट बोरवेल में पानी में मौजूद विषाक्त पदार्थों के कारण 14 लोग मारे गए हैं। आचार्य विनोबा भावे अस्पताल के OSDM डॉक्टर अभ्यूदय मेघे ने बताया 'हमारे अस्पताल में 38 लोगों को भर्ती कराया गया है जिसमें 13 लोगों की हालत गंभीर है।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News