लालू का तंज, कांग्रेस की सुस्ती का लाभ भाजपा ने उठाया

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 02:27 PM (IST)

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कहना है कि गोवा और मणिपुर में खंडित जनादेश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को कांग्रेस अपने पक्ष में करने में असफल रही और उसकी इसी सुस्ती का लाभ भाजपा ने उठा लिया। यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोवा और मणिपुर में किसी को बहुमत नहीं मिला था लेकिन दोनों राज्यों में उसके सबसे अधिक विधायक चुनकर आए थे। ऐसे में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर कांग्रेस के लिए दोनों राज्यों में सरकार बनाने का मौका था लेकिन वह इस मौके का लाभ नहीं उठा सकी। 

कांग्रेस तेजी दिखाती तो स्थिति अलग होती
राजद नेता ने कहा कि भाजपा ने विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। कांग्रेस यदि ऐसे मौके पर तेजी दिखाती तो आज स्थिति अलग होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गोवा विधानसभा चुनावों में 17 सीटें मिली थी। 40 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 21 विधायक चाहिए थे। इस तरह कांग्रेस को केवल चार अन्य विधायकों के समर्थन की जरुरत थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। यादव ने कहा कि वैसे राज्यपाल को पहले सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए था लेकिन मोदी राज में राजभवन भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यालय बन गया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के राज्यपाल को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News