8 साल की बच्ची से रेप, अाराेपी काे 10 साल की सजा

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 06:27 PM (IST)

धनबाद: झारखंड में धनबाद की एक अदालत ने आज नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। पोस्को के विशेष न्यायाधीश सैयद मतलूब हुसैन की अदालत ने मामले के आरोपी पाथरडीह निवासी नीतेश कुमार को 10 वर्ष की सजा के साथ ही 20 हजार रुपए जुर्माना भी किया। इससे पूर्व अदालत ने 09 मई को नीतेश को दुष्कर्म का दोषी करार दिया था।   

उल्लेखनीय है कि जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में 29 मार्च 2016 को दोषी ने एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में अपर लोक अभियोजक ओम प्रकाश तिवारी ने कुल 10 गवाहों का परीक्षण कराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News