बिहार में दोस्ती के कसीदे पढ़ने वाली भाजपा-जदयू, मध्यप्रदेश में होंगी आमने-सामने

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 06:04 PM (IST)

भोपालः भाजपा से बिहार में हम साथ-साथ हैं का वादा करने वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) मध्यप्रदेश में उसके खिलाफ खड़ी होगी। जदयू के मध्यप्रदेश संयोजक सूरज जयसवाल ने शनिवार को दावा किया उनकी पार्टी प्रदेश में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी पार्टी अकेले ही चुनावी रण में उतरेगी।

जयसवाल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिलहाल उनका ध्यान संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि अभी कितनी सीटों में चुनाव लडऩा है, यह तय नहीं हुआ है, लेकिन वे अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगे। 

उन्होंने कहा कि जदयू की विचारधारा से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग पार्टी से जुड रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बिहार सरकार की जमकर प्रशंसा करते हुए आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार सरकार जैसा काम नहीं कर रही है। 

इस बीच सूरज जयसवाल ने प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, इतने ही प्रदेश महासचिव, छह प्रदेश सचिव सहित 24 पदाधिकारियों शामिल हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News