दिग्विजय ने राहुल गांधी काे लेकर किया एेसा ट्वीट, बना मजाक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 01:29 PM (IST)

नई दिल्‍लीः कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों और विवादों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह अपने ट्वीट काे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, दिग्विजय ने 27 मार्च को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह को राहुल गांधी कैबिनेट का हिस्सा बताया। जबकि राहुल गांधी की कोई केबिनेट बनी ही नहीं और पार्टी के अंदर कोई केबिनेट होती नहीं, तो फिर आखिर यह कौन सी केबिनेट का जिक्र दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर हैंडल पर की गई पोस्‍ट में किया है। 


गलती पकड़े जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने दोबारा सही ट्वीट किया और लिखा कि रत्ना सिंह दिवंगत नेता दिनेश सिंह की पुत्री हैं, जोकि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इसके साथ ही उन्होंने अपना पहले वाला ट्वीट डिलीट कर दिया। ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब दिग्विजय ने गलती की हाे। इससे पहले अगस्त में उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर कह दिया था। हालांकि बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।  

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News