पाक के सीजफायर उल्लंघन के बाद क्रास एलओसी ट्रेड बंद फिर निलंबित

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 01:37 PM (IST)

पुंछ:  शुक्रवार तडक़े से पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा स्थित देगवार सेक्टर में किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन तथा भीषण गोलाबारी का असर एक बार फिर से स्थानीय स्कूलों एवं क्रॉस एलओसी ट्रेड पर पड़ा। जहां एक तरफ स्कूल बंद रहे वहीं ट्रेड भी पूरी तरह बंद रहा और नियंत्रण रेखा स्थित चक्कां दा बाग प्वाइंट के गेट नहीं खोले गए। शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना द्वारा की गयी गोलाबारी के बाद जिला विकास आयुक्त द्वारा फोरन आदेश जारी करते हुए देगवार सेक्टर के सारे स्कूल बंद करवा दिए जबकि शुक्रवार को होने वाला साप्ताहिक क्रॉस एल ओ सी ट्रेड भी बाधित रहा।

गौरतलब है की नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग प्वांइट से भारत तथा पाक अधिकृत क्षेत्र के व्यापारियों के बीच साप्ताहिक क्रॉस एलओसी ट्रेड का आयोजन मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक किया जाता है जिसके तहत दोनों और के व्यापारी सामान के बदले सामान का आदान प्रदान करते हंै और शुक्रवार को भारतीय व्यापारिओं द्वारा 13 ट्रक सामान नियंत्रण रेखा के पार भेजना था। संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद व्यापर निलंबित कर दिया गया और नियंत्रण रेखा के गेट नहीं खोले गए ।  गौरतलब है की इस से पहले भी पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण किये जाने वाले संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण 5 महीने तक व्यापर बंद रहा था जो हाल ही में बहाल हुआ था पर गोलाबारी के कारण एक बार फिर से व्यापर बाधित कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News