चीन ने भारत को डराने के लिए अब उठाया ये कदम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 11:24 AM (IST)

बीजिंगः डोकलाम विवाद को लेकर बौखलाए चीन ने अब नया कदम उठाया है।  चीनी मीडिया ने कहा कि चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) भारत को डराने के लिए लाइव फायर ड्रिल्स (अभ्यास) कर रही है। डोकलाम मुद्दे पर चीन भले ही भड़काऊ बयानों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत अपने रुख पर कायम रहेगा।
PunjabKesari
सूत्रों ने खबर ने दी है कि अगर चीन किसी भी तरीके से भूटान को धमकाने की कोशिश करता है तो भारत राजनीतिक या सैन्य तरीके से वाजिब प्रतिरोध की नीति अपनाएगा।हालांकि, इस दौरान राजनीतिक या कूटनीतिक स्तर पर सिक्किम सीमा पर इस टकराव को दूर करने की कोशिशें भी जारी रखी जाएंगी। यह गतिरोध तीसरे महीने भी जारी है। 

लाइव फायर ड्रिल्स (अभ्यास) के अलावा चीनी टीवी पर 5  मिनट का एक वीडियो भी दिखाया जा रहा जिसमें पीएलए की  10 यूनिट जिसमें विमानन और बख्तरबंद सैनिक अभ्यास कर रहे हैं। गौरतलब है कि चीन ने भारतीय सैनिकों पर 15 अगस्त को लद्दाख की पंगोंग झील में एक गतिरोध के दौरान उसके सैनिकों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई का आरोप लगाया और भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया। इस दौरान झड़प और पथराव की घटनाएं हुई थीं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News