शादी में दुल्हन ने की एेसी हरकत, उड़ गए दूल्हे के होश !
punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2017 - 01:25 PM (IST)
न्यूयॉर्कः अमरीका के टेनिसी प्रांत में शादी के कुछ ही घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ एेसी हरकत कर दी कि उसके होश उड़ गए। शादी में उस समय माहौल खौफजदा हो गया जब अचानक दुल्हन ने दूल्हे के सिर पर पिस्टल तान कर ट्रिगर दबा दिया। किस्मत अच्छी थी कि पिस्टल में गोली नहीं थी। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुल्हन ने अपने लहंगे में पिस्टल रखा था।
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। घटना बीते 31 जुलाई की है और दुल्हन का नाम केट एलिजाबेथ प्रिचार्ड (25) है। घटना के वक्त केट एलिजाबेथ ने शराब पी रखी थी। जानकारी के मुताबिक एलिजाबेथ को दुल्हन की ड्रेस में पुलिस ने मरफ्रेसबोरो के एक मोटेल से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक शादी की कुछ ही घंटे बाद एलिजाबेथ ने दूल्हे की सिर पर 9MM की पिस्टल रख दी।
ट्रिगर दबाने के बाद जब गोली नहीं चली तो एलिजाबेथ ने पिस्टल चेक किया। पिस्टल खाली थी। फिर एलिजाबेथ ने पिस्टल लोड किया और अंधाधुंध हवा में फायरिंग कर दी। हवा में की गई फायरिंग से वहां दहशत का माहौल बन गया और लोग भाग खडे़ हुए। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों के घटना के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवविवाहित जोड़ा शराब पी रहा था और बाद में किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा।
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि जब दुल्हन को हिरासत में लिया गया तो उसने किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक दुल्हन ने अपनी शादी की ड्रेस से 9 मिमी पिस्टल रखा था। जैसे ही विवाद हुआ उसने फौरन पिस्टल निकाल लिया और अपने दूल्हे पर तान दिया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने पिस्टल को मोटेल के बाथरूम में छिपाने की कोशिश की थी।