वैज्ञानिकों का ब्रह्मांड के रहस्य को लेकर नया खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 01:47 PM (IST)

लंदन: दुनियाभर के वैज्ञानिक कई सालों से ब्रह्मांड के निर्माण के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं. अब तक वैज्ञानिकों के हाथ निराशा ही लगी थी, लेकिन अब लगता है कि वैज्ञानिकों ब्रह्मांड के निर्माण के रहस्य का अंदाजा लग गया है। तभी तो दुनियाभर के खगोल वैज्ञानिक इस संबंध में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  लगता है अब इन सारे रहस्यों से पर्दा उठेगा। 

भले ही पूरी तरह से स्पष्ट न हो लेकिन ऐसा संकेत मिला है कि ब्रह्मांड के भीतर एक बड़ी टक्कर हुई और यह जल्द ही ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों से पर्दा हटाने का काम करेगा। इससे यह भी पता चलेगा कि सोने का निर्माण कैसे हुआ। दुनिया भर के खगोल वैज्ञानिकों ने इस संकेत पर तेजी से प्रतिक्रिया दी है।

दूरबीनों में कैद यह संकेत वैज्ञानिकों को अगस्त में मिला था, जिसका खुलासा अब हुआ है। इसमें पता चला है कि दो न्यूट्रॉन तारों के बीच काफी पहले टक्कर हुई थी। इस घटना को कैलीफोर्निया  इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के डेविड एच रिट्ज ने ' ब्रह्मांड में पटाखों का भव्य प्रदर्शन' बताया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News