आज का गुडलक देगा दुखों और गरीबी से छुटकारा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 07:14 AM (IST)

बुधवार दिनांक 16.08.17 भाद्रपद रोहिणी व्रत मनाया जाएगा। रोहिणी व्रत महिलाओं द्वारा पति के लंबे जीवन हेतु मनाया जाता है। रोहिणी व्रत का संबंध रोहिणी नक्षत्र से है जो हर महीने में एक बार आता है। माह में जिस दिन सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र रहता है उस दिन रोहिणी व्रत मनाया जाता है। रोहिणी पर्व के विधिवत पूजन से सभी प्रकार के दुखों और गरीबी से छुटकारा मिलता हैं। रोहिणी नक्षत्र के पारण रोहिणी नक्षत्र समाप्त होने पर और मृगशीर्ष नक्षत्र के आने पर किया जाता है। यह व्रत भगवान शंकर व चंद्रदेव को समर्पित है। इस व्रत में शिवालय के साथ किसी प्रकृतिक जल स्रोत का पूजन किया जाता है।


विशेष पूजन: शिवलिंग का पंचोपचार पूजन करें। घी का दीप करें, चंदन धूप करें, दूर्वा चढ़ाएं, चंदन चढ़ाएं, सूखे मेवा का भोग लगाएं व रुद्राक्ष माला से यह विशेष मंत्र जपें। सूखा मेवा प्रसाद स्वरूप ब्राह्मण को बांटे। 


विशेष मुहूर्त: शाम 17:00 से शाम 18:00 तक।


विशेष मंत्र: श्रीं रोहिणीपतये चंद्राय नमः शिवाय॥


महूर्त विशेष
अभिजीत मुहूर्त:
नहीं है।


अमृत काल: रात 21:52 से रात 23:11 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - उत्तर। राहुकाल वास - नैऋत्य। अतः उत्तर व नैऋत्य दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर:
फ़ीरोज़ी।


गुडलक दिशा: पश्चिम।


गुडलक टाइम: शाम 18:00 - से शाम 19:00 तक।


गुडलक मंत्र: ॐ अष्टमूर्तिप्रियाय नमः॥


गुडलक टिप: अच्छे स्वास्थ्य हेतु किसी जलाशय में दूध से अभिषेक करें।


गुडलक फॉर बर्थडे: शिवालय में मिष्ठान चढ़ाने से कैरियर में सक्सैस मिलेगी।


गुडलक फॉर एनिवर्सरी: शिवालय में दांपत्य द्वारा लौकी चढ़ाने से पारिवारिक समृद्धि बढ़ेगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News