आज शापिंग करना बहुत शुभ, शनि देव को नहीं पसंद इन चीजों की खरीदारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 08:12 AM (IST)

आज शनि अमावस्या के शुभ अवसर पर शोभन योग बना हुआ है। सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक अमृत योग है। इस दौरान नई वस्तुओं को खरीदना बहुत शुभ रहता है। कुछ ऐसे समान हैं जो शनि अमावस्या के दिन खरीदने से बचना चाहिए। शनि देव की प्रसन्नता के बाद व्यक्ति को परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है और शनि की दशा के समय उनके भक्तों को कष्टों की अनुभूति नहीं होती है। जो उन पर सद्भावना से विश्वास करता है वह शनि की अमोघ कृपा प्राप्त करता है और किसी भी उपद्रव से ग्रस्त नहीं होताI शनि देव की कृपा दृष्टि स्वयं पर और अपने परिवार पर बनाएं रखने के लिए उनकी प्रिय शनि अमावस्या और शनिवार को घर न लाएं ये सामान और न ही इसे खरीदें।


घर के लिए न खरीदें ये सामान- लोहा, तेल, नमक, कैंची, काले तिल, काले रंग के जूते,  विद्या से संबंधित सामान जैसे कागज, पेन और इंक पॉट आदि, ईंधन, झाड़ू, अनाज,  पीसने की चक्की, चमड़े का सामान, कोयला, काला कपड़ा और काला कंबल।

 
गिफ्ट करने के लिए न खरीदें ये सामान- नारंगी रंग की मिठाइयां, सफेद रंग के कपड़े,  तांबे के बर्तन, लाल स्याही वाला पेन, चमेली का इत्र, लाल रंग के कपड़े, चांदी के आभूषण, कैंची, मोती और चॉकलेट।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News