बिलासपुर में विराजमान हैं भोलेनाथ, घास चढ़ाने से पूर्ण होती है मनोकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 12:15 PM (IST)

देवभूमि हिमाचल में बहुत सारे देवी-देवताअों के कई मंदिर स्थित है। जहां भक्त पूर्ण श्रद्धा से मंदिरों में दर्शन कर दान देते हैं। हिमाचल में एक ऐसा ही मंदिर है, जहां घास अर्पित किया जाता है। प्रतिदिन इस मंदिर में कई लोग इस तरह दान करने के लिए आते हैं।

हिमाचल के बिलासपुर जिले के भगेड़ में नंदीश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यहां घायल गोवंश की पूजा होती है। माना जाता है कि मंदिर में घास की गड्डी चढ़ाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

मंदिर में घायल गोवंश की पूजा होती है अौर इसके साथ ही इलाज भी किया जाता है। कहा जाता है कि जहां मंदिर स्थापित है, वहां करीब चार साल पहले एक घायल बैल का इलाज किया गया था। उसके बाद यहां पशुअों की संख्या बढ़ती गई अौर मंदिर निर्माण का विकल्प ढूंढ़ा गया। अब मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां मंदिर परिसर में शिव परिवार, शनिदेव अौर हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर में सुबह 6 बजे अौर शाम को साढ़े 7 बजे आरती होती है। इसके साथ ही हर सप्ताह भजन-कार्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें गो महिमा का गुणगान किया जाता है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News