घर या अॉफिस में रखें इन बातों का ध्यान, मान-सम्मान व प्रसिद्धि की होगी प्राप्ति

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2017 - 03:08 PM (IST)

फेंगशुई के सरल उपायों के कारण इसका चलन अन्य देशों सहित भारत में भी बढ़ता जा रहा है। फेंग मतलब वायु और शुई यानि जल अर्थात फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। फेंगशुई के उपाय अपनाने से न सिर्फ व्यापार में सफलता मिलती है बल्कि प्रसिद्धि अौर मान-सम्मान में भी बढ़ौत्तरी होती है। इसके साथ ही घर में साकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है।

घर की दक्षिण दिशा में शाम के समय लाल प्रकाश देने वाला बल्ब जलाएं। यह बल्ब लकड़ी के लैंप पर हो तो अोर भी शुभ होता है। इससे व्यक्ति को प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है। 

घर या अॉफिस की दक्षिण दिशा में नौ लाल मोमबत्तियां आयत के आकार में लगाने से प्रसिद्धि में बढ़ौत्तरी होती है। 

इसके अतिरिक्त घर या अॉफिस की दक्षिण दिशा में लाल रंग का फर्नीचर, पर्दे अौर चित्र लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

अॉफिस की मेज के दक्षिण भाग में एक क्रिस्टल ग्लोब रखने से व्यापार में प्रसिद्धि व प्रचार की संभावना बढ़ती है। 

घर या अॉफिस की दक्षिण दिशा में विंड चाइम लटकाना शुभ होता है। लेकिन विंड चाइम नौ रॉड वाला लकड़ी का बना होना चाहिए। 

दक्षिण दिशा में जल स्त्रोत, जल या इससे संबंधित तस्वीरें न लगाएं। ये व्यक्ति की प्रसिद्धि में बाधक बनते हैं।  

कार्यालय की दक्षिण दिशा वाले भाग में अपनी संस्था का नाम हल्के हरे रंग की पृष्ठभूमि पर लाल अक्षरों से लिखवाकर टांगने से संस्था की ख्याति बढ़ती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News