आज का गुडलक- जीवन से रुकावटें दूर करने हेतु देवता भी करते हैं ये उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 06:56 AM (IST)

बुधवार दिनांक 09.08.17 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दूज है। भाद्रपद माह व बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। अतः भाद्रपद माह के बुधबार का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है। सनातन धर्म में श्री गणेश को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। प्रत्येक शुभ कार्य में सर्वप्रथम गणेश पूजन अनिवार्य है। देवता भी अपने कार्यों को निर्विघ्न पूरा करने हेतु सर्वप्रथम गणेश पूजन ही करते हैं। गणपती ही देवगणों के अग्रपूज्य हैं। गणपती के विशेष पूजन से हम श्री गणेश का आशीष प्राप्त कर सकते हैं। भाद्रपद माह के बुधवार को गणेश जी की उपासना से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है व सभी तरह की रुकावटे दूर होती हैं।


विशेष पूजन: गणपती का पंचोपचार पूजन करें। घी का दीपक करें, चंदन धूप करें, दूर्वा चढ़ाएं, रोली से तिलक करें, लड्डुओं का भोग लगाएं व रुद्राक्ष माला से यह विशेष मंत्र जपें। लड्डू प्रसाद स्वरूप ब्राह्मणों को बांट दें।


विशेष मुहूर्त: शाम 17:00 से शाम 17:46 तक।


विशेष मंत्र: गं गणेशाय गदिने नमः॥


महूर्त विशेष
अभिजीत मुहूर्त:
नहीं है।


अमृत काल: रात 22:18 से रात 23:58 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - उत्तर। राहुकाल वास - नैऋत्य। अतः उत्तर व नैऋत्य दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर:
फ़ीरोज़ी।


गुडलक दिशा: पश्चिम।


गुडलक टाइम: प्रातः 11:07 - से दिन 12:07 तक।


गुडलक मंत्र: ॐ गं गौरीपुत्राय नमः॥


गुडलक टिप: सर्वार्थ सफलता हेतु गणेश मंदिर में बिल्व फल चढ़ाएं।


गुडलक फॉर बर्थडे: गणेश जी पर मीठा रोट चढ़ाने से कैरियर में सक्सैस मिलेगी।


गुडलक फॉर एनिवर्सरी: दंपति द्वारा गणेश मंदिर में मीठा रोट चढ़ाने से पारिवारिक समृद्धि बढ़ेगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News