अनजाने में भी न करें इन 2 स्त्रियों का अपमान, वरना बनेंगे पाप के भागी

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 10:56 AM (IST)

कुछ एेसे व्यक्ति होते हैं जो अपने जीवन में ज्यादा कुछ मेहनत भी नहीं करते पर उन्हें आसानी से सफलता मिल जाती है। वहीं दूसरी ओर कुछ एेसे व्यक्ति होते हैं जो अपने हर काम में अपनी पूरी जी-जान लगाते हैं लेकिन फिर भी सफलता से कोसों दूर ही रह जाते हैं। 

असल में उनकी इस असफलता कारण उनके द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। इन गलतियों के चलते व्यक्ति को अपने जीवन में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और कई बार पछताना भी पड़ता है। उनमें से सबसे बड़ी गलती किसी भी महिला का अपमान करना माना गया है। लेकिन 2 एेसी स्त्रियां को वरदान प्राप्त है, जिसके अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति इन पर बुरी नजर रखता है तो उसको जीवन में असफलता ही मिलती है और वह व्यक्ति हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है।


पराई स्त्री
पराई स्त्री के संबंध में हमारे पुराणों में कथा मिलती है जिसके अनुसार कभी भी पराई स्त्रियों पर बुरी नजर नहीं रखनी चाहिए। कथा के अनुसार राक्षस कंभा को शिव जी से वरदान मिला था जिसके चलते इंद्र को हराकर उनका सिंहासन छीन लिया था। परेशान होकर इंद्र दत्तात्रेय के पास पहुंचे तब उन्होंने राक्षस कंभा को अपने पास बुलाया।

जब राक्षस कंभा वहां पहुंचा तो देवी लक्ष्मी वहां पर विराजमान थीं। कंभा ने देवी लक्ष्मी पर मोहित होकर उनको कैद कर लिया। इसके बाद विष्णु जी ने इंद्र को आदेश दिया कि राक्षस को मारकर देवी लक्ष्मी को वापस लाओ। तब राक्षस कंभा ने शिवजी के वरदान की बात कही। इस बार भगवान विष्णु ने कहा कि जो भी पराई स्त्री का अपमान करता है उसका सारा पुण्य काम नष्ट हो जाता है। पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने वाला पाप का भागी होता है।

PunjabKesari


विधवा स्त्री
जैसे पराई स्त्री पर बुरी नजर डालने वाला व्यक्ति पाप का भागी होता है उसी प्रकार विधवा स्त्री पर गंदी नजर रखने वाला व्यक्ति भी पाप का भागी बनता है। ऐसे व्यक्ति को हर जगह नाकामयाबियों का सामना करना पड़ता है इसलिए भूलकर भी किसी विधवा स्त्री पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News