समर शैड्यूल जारी, चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ेगी 38 फ्लाइट्स, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 06:05 PM (IST)
चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट की तरफ से नया समर शैड्यूल तैयार कर लिया गया है। समर शैड्यूल 26 मार्च से शुरू होकर 28 अक्तूबर 2017 तक मान्य रहेगा। इसके मुताबिक अब एयरपोर्ट से 38 फ्लाइट्स का संचालन होगा। समर शैड्यूल में एयरपोर्ट से अब पहली फ्लाइट सुबह 7.40 बजे उड़ेगी जो जैट एयरवेज की दिल्ली की फ्लाइट होगी। शैड्यूल की आखिरी फ्लाइट भी जैट एयरवेज की होगी, जो रात 9.35 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। समर शैड्यूल में खास बात यह कि जयपुर और जम्मू भी चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से कनैक्ट हो रहे हैं।
फ्लाइट समय
जैट एयरवेज (दिल्ली) 7.40 बजे (रोजाना)
इंडिगो (दिल्ली) 8.05 बजे (रोजाना)
स्पाइस जैट (दिल्ली) 8.40 बजे (रोजाना)
एयर इंडिया (लेह) 9.25 (मंगलवार, वीरवार, शनिवार)
जैट एयरवेज(दिल्ली) 9.35 बजे (रोजाना)
एयर इंडिया (पुणे) 10.50 बजे (शनिवार, रविवार को नहीं)
इंडिगो (जयपुर) 10.30 बजे (रोजाना)
जेट एयरवेज (दिल्ली) 10.50 बजे (रोजाना)
गो एयर (मुम्बई) 11.25 बजे (रोजाना)
इंंडिगो (दुबई) 12.00 बजे (रोजाना)
इंडिगो (मुम्बई) 12.10 बजे (रोजाना)
जैट एयरवेज (मुम्बई) 12.25 बजे (रोजाना)
एयरइंडिया (दिल्ली) 12.40 बजे (रोजाना)
स्पाइस जैट (श्रीनगर) 12.35 बजे (रविवार को नहीं)
इंडिगो (श्रीनगर) 1.25 बजे (रोजाना)
इंडिगो (जम्मू) 1.35 बजे (रोजाना)
एयर एशिया इंडिया(बैंगलुरु) 2.00 बजे (रोजाना)
इंडिगो (हैदराबाद) 2.15 बजे (रोजाना)
इंडिगो (मुम्बई) 2.30 बजे (रोजाना)
विस्तारा (दिल्ली) 3.20 बजे (रोजाना)
इंडिगो (दुबई) 4.15 बजे (रोजाना)
जैट एयरवेज(दिल्ली) 3.15 बजे (रोजाना)
जैट एयरवेज (जयपुर) 4.10 बजे (रोजाना)
स्पाइस जैट (दिल्ली) 4.10 बजे (रविवार को नहीं)
इंडिगो (बेंगलूर) 4.30 बजे (रोजाना)
एयर इंडिया (मुम्बई) 5.40 बजे (सोमवार से शुक्रवार)
इंडिगो (दिल्ली) 5.10 बजे (रोजाना)
इंडिगो (मुम्बई) 5.55 बजे (रोजाना)
एयर इंडिया शारजहा (दिल्ली) 6.00 बजे (रोजाना)
जैट एयरवेज (मुम्बई) 6.00 बजे (रोजाना)
जैट एयरवेज (दिल्ली) 6.05 (रोजाना)
गोएयर (मुम्बई) 7.05 रोजाना
स्पाइस जैट (दिल्ली) 7.20 (सोमवार से शनिवार)
जम्मू(दिल्ली) 8.30 बजे (रोजाना)
जैट एयरवेज (दिल्ली) 8.30 बजे (सोमवार से शनिवार)
स्पाइस जैट (दिल्ली) 8.55 बजे (सोमवार से शनिवार)
जैट एयरवेज (दिल्ली) 9.35 बजे (सोमवार से शनिवार)