गंगासागर पुरी यात्रा के लिए स्पैशल ट्रेन 18 फरवरी से, यात्रियों को दी जाएंगी ये सुविधाएं

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 09:09 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की तरफ से गंगासागर पुरी यात्रा के लिए स्पैशल टूर आयोजित किया जा रहा है। आई.आर.सी.टी.सी. के मैनेजर शुभम आर्या ने बताया कि 18 से 27 फरवरी तक इस टूर के लिए चंडीगढ़ से आगे जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन चंडीगढ़, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ के रास्ते जाएगी। 

 

इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है व इसे ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। 9 रातें एवं 10 दिन के इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए यात्रियों से 9450 (इनक्लूसिव टैक्स) रुपए लिए जाएंगे। पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का खाना और टूरिस्ट प्वाइंट तक ले जाने और वहां से लाने के लिए पिक एंड ड्राप सुविधा उपलब्ध  होगी। स्पैशल ट्रेन 18 फरवरी को चंडीगढ़ से दोपहर बाद रवाना होगी। 

 

यात्रा के दौरान इन धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शन :
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसमें श्रद्धालुओं को 19 फरवरी को बैद्यनाथ मंदिर, 21 फरवरी को काली मंदिर, 22 को जगन्नाथ मंदिर ले जाया जाएगा। 23 फरवरी को कोणार्क मंदिर और 24 को विष्णु मंदिर और 25 फरवरी को काशी विश्वनाथ मंदिर व 26 फरवरी को दशवमेघ घाट ले जाया जाएगा। 27 फरवरी को यह ट्रेन वापस चंडीगढ़ लौटेगी। 

 

यात्रियों को दी जाएंगी ये सुविधाएं: 

-टूर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी।

-यात्रियों को धर्मशाला व अन्य जगह ठहराया जाएगा।

-यात्रियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर एक डाक्टर उपलब्ध रहेगा।

-यात्रियों को स्लीपर क्लास ट्रेन की सुविधा दी जाएगी, जिसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टायलैट और अन्य सुविधाएं होंगी। 

 

कालका हावड़ा रद्द :
उत्तर भारत में धुंध होने से रेलवे ने कालका से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12312 को 14 फरवरी को रद्द घोषित किया है। इस कारण इसमें बुकिंग करवाए हुए यात्री रिफंड किसी भी रिजर्वेशन काऊंटर से टिकट कैसिंल करके ले सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News