अनाज का कुल उत्पादन पहुंचा ऊंचाई पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2017 - 01:28 PM (IST)

नई दिल्लीः  साल 2016-17 में दुनिया भर में अनाज का कुल उत्पादन अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। यूनाइटिड नैशन की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक साल में अनाज का कुल उत्पादन 260 करोड़ टन रह सकता है। ये आंकड़ा किसी भी साल का सबसे ऊंचा स्तर है। साल के खत्म होने पर दुनिया भर के स्टॉक में 68.2 करोड़ टन अनाज है, जो कि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। 
 
क्या है प्रोडक्शन बढ़ने की मुख्य वजह 
ग्लोबल फूडग्रेन प्रोडक्शन के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के लिए नॉर्थ अमेरिका, रूस और भारत में प्रोडक्शन बढ़ना मुख्य वजह रही है। नॉर्थ अमेरिका में प्रोडक्शन पिछले साल के मुकाबले 1 करोड़ टन बढ़ा है,  वहीं रूस और भारत में भी प्रोडक्शन में उछाल देखने को मिला है। दुनिया के इन भागों में प्रोडक्शन बढ़ने से यूरोपियन यूनियन की फसलों पर पड़े बुरे मौसम का असर ग्लोबल प्रोडक्शन के आंकड़ों पर देखने को नहीं मिला। साल के दौरान यूरोपियन यूनियन में उत्पादन 1.65 करोड़ टन घटा है। हालांकि ये कमी नॉर्थ अमेरिका, रूस और भारत ने पूरी कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News