चीनी की कीमतों में ऊछाल, खाने का तेल हुआ सस्ता

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 05:38 PM (IST)

नई दिल्लीः त्यौहारों का सीजन सामने और चीनी महंगी हो गई है। सरकार ने चीनी पर इंपोर्ट ड्यूटी क्या बढ़ाई, इसकी कीमतें बढ़ती जा रही हैं। इस महीने सिर्फ 10 दिनों में भाव 8 से 10 फीसदी तक उछल गए हैं, लेकिन दूसरी ओर राहत की बात ये है कि खाने के तेल कमजोर हैं। इस साल जनवरी से अब तक 15 से 20 फीसदी कीमतें नीचे आ चुकी हैं। अब सवाल ये है कि त्यौहारों के मौसम में चीनी और खाने के तेलों की कैसी चाल रहेगी।

दिल्ली हो या मुंबई चीनी की कीमतें हाजिर में 4 हजार रुपए के पार चली गई हैं। दिल्ली के रिटेल में तो चीनी 45 रुपए किलो बिक रही है। सिर्फ 10 दिनों में भाव 3 महीने की ऊंचाई पर चला गया है। विदेशी बाजार में चीनी काफी सस्ती है, लेकिन भारत में भाव बढ़ रहे हैं। चुकिं मिलों की डिमांड पर सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। ऐसे में इंपोर्ट करना भी मुश्किल है। अब दलील है कि आगे त्यौहार पड़ने वाले हैं इसलिए इसकी डिमांड बढ़ रही है।वहीं इस साल लगातार खाने के तेल की कीमतें नीचे आई हैं।

जनवरी से अब तक सोया तेल करीब 12 फीसदी टूटा है, जबकि पाम तेल का दाम 20 फीसदी फिसल चुका है। गौर करने वाली बात ये है कि तिलहन की बंपर पैदावार के बावजूद इस साल खाने के तेलों का इंपोर्ट कम नहीं हुआ है। ऊपर से डॉलर के मुकाबले रुपया इस साल करीब 5.5 फीसदी मजबूत हो गया है। बता दें कि तिलहन की बंपर पैदावार के बावजूद तेल का भारी इंपोर्ट हो रहा है। खपत का करीब 70फीसदी खाने के तेलों का इंपोर्ट होता है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट का घरेलू बाजार पर असर देखने को मिला है। मलेशिया में पाम तेल का भाव गिरा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News