शेयर बाजार में बढ़त, सैंसेक्स 244 अंक चढ़कर बंद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2017 - 03:45 PM (IST)

नई दिल्लीः कल की तेज गिरावट के बाद आज घरेलू बाजारों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। आज निफ्टी 9900 के पार पहुंचने में कामयाब हुआ, तो सैंसेक्स 32000 के करीब तक पहुंचा। आज के कारोबार में निफ्टी ने 9905 तक दस्तक दी, जबकि सेंसेक्स 31979 तक पहुंचा था। अंत में निफ्टी 9900 के एकदम पास ही बंद हुआ है, तो सेंसेक्स 31950 के आसपास बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोश 
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छा जोश नजर आया है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.7 फीसदी की तेजी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।
PunjabKesari
कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी 
फार्मा, मेटल, रियल्टी, एफ.एम.सी.जी., आई.टी., ऑटो, बैंकिंग, पावर, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी का अच्छा माहौल नजर आया है। निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 2.1 फीसदी, मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में करीब 1.5 फीसदी, आई.टी. इंडेक्स में 0.9 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में 1.5 फीसदी, पावर इंडेक्स में करीब 1 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.6 फीसदी की मजबूती आई है।
PunjabKesari
आज के टॉप 5 गेनर
-IDEA    
-STRTECH    
-JISLJALEQS    
-MRPL    
-KEC

आज के टॉप 5 लुसर
-VIDEOIND    
-HCL-INSYS    
-GRASIM    
-AEGISLOG    
-JUBLFOOD


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News