गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सैंसेक्स 31300 के पार

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 09:37 AM (IST)

नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सैंसेक्स 86 अंक की बढ़त के साथ 31,300 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 46 अंक की मजबूती के साथ 9756 अंक पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 146 अंक यानी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 31,360 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 53 अंक यानी 0.5 फीसदी बढ़कर 9,764 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी का माहौल है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.7 फीसदी की मजबूती आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी तक बढ़ा है।

बैंक निफ्टी में बढ़त
ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यू्मर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़कर 24,065 के स्तर पर पहुंच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News