रिजर्व बैंक ने CFO पद के लिए नए सिरे से मांगे आवेदन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 01:18 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने यहां मुख्य वित्तीय अधिकारी (सी.एफ.ओ.) के पद के लिए नए सिरे से आवेदन मंगाए हैं। इस पद के लिए जिन उम्मीदवारों ने मई में पहले आवेदन किया था उन्हें आवेदन करने से रोक दिया गया है। रिजर्व बैंक का यह सी.एफ.ओ. कार्यकारी निदेशक के रैंक का होगा। उसका काम बैंक की वित्तीय स्थिति के बारे में सही समय पर सही जानकारी देना होगा। वह बैंक की लेखा नीतियों और प्रक्रियाओं को स्थापित करेगा और उनका नियमन के साथ अनुपालन सुनिश्चित करेगा।

क्या होगा CFO का काम
केन्द्रीय बैंक ने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि सी.एफ.ओ. पद के लिए आवेदन 30 अक्तूबर तक रिजर्व बैंक के बोर्ड कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। सी.एफ.ओ. रिजर्व बैंक की लेखा नीतियों को भी तैयार करेगा, उसके आंतरिक खाते का रखरखाव करेगा और वित्तीय परिणाम भी जारी करेगा। इसके अलावा बैंक की भविष्य निधि नीतियों का भी संचालन करेगा। रिजर्व बैंक में अब तक इस कार्य के लिए अलग से कोई अधिकारी नियुक्त नहीं किया जाता रहा है। यह काम बैंक में आंतरिक तौर पर होता रहा है। बैंक में अब सी.एफ.ओ. की नियुक्ति को गवर्नर उर्जित पटेल की तरफ से किए जा रहे सगठनात्मक बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News