जानिए माल्या पर किस बैंक का है कितना कर्ज?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 05:05 PM (IST)

नई दिल्लीः उद्योगपति विजय माल्या बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए डिफॉल्ट कर लंदन भाग चुके लेकिन अब माल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए सी.बी.आई. की टीम जल्द लंदन रवाना होगी।

माल्या अगर भारत आते हैं, तो उनसे बैंकों के लिए कर्ज वसूलना कहीं आसान हो सकेगा। इसके पहले बैंक कर्ज वसूली के लिए उनके किंगफिशर विला और कारों आदि की नीलामी कर चुके हैं। आइए जानते हैं, किस बैंक का कितना कर्ज विजय माल्या पर बकाया है। 

किस बैंक का कितना बकाया है कर्ज
भारतीय स्‍टेट बैंक 

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (एस.बी.आई.) ने विजय माल्‍या एयरलाइन किंगफिशर को 1600 करोड़ रुपए का लोन दिया था। माल्‍या को सबसे अधिक कर्ज एस.बी.आई. ने ही दिया था।  

पंजाब नैशनल बैंक
पंजाब नैशनल बैंक ने विजय माल्‍या की एयरलाइन किंगफिशन को 800 करोड़ रुपए का लोन दिया था। 

IDBI बैंक
आई.डी.बी.आई. बैंक ने भी विजय माल्‍या की एयरलाइन किंगफिशर को 800 करोड़ रुपए का लोन दिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News