गूगल ने 1.1 अरब डॉलर में खरीदी ये मशहूर कंपनी

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 05:37 PM (IST)

नई दिल्ली: तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने ताइवान एच.टी.सी. के साथ उसके स्मार्टफोन कारोबार को 1.1 अरब डॉलर में खरीदने का निर्णय किया है। दोनों कंपनियों ने एक बयान में बताया कि समझौते की परिधि में गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन के लिए काम करने वाले एच.टी.सी. के कर्मचारी और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं। हालांकि कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘एच.टी.सी. को इसके लिए गूगल से 1.1 अरब डॉलर की नकद राशि मिलेगी। इसके अलावा गूगल को अलग से एच.टी.सी. के बौद्धिक संपदा अधिकारों के लिए गैर-विशिष्ट लाइसैंस मिलेगा।’’
PunjabKesari
इस समझौते से एच.टी.सी. को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को तर्कसंगत बनाने, परिचालन क्षमता को बेहतर करने और वित्तीय लचीलापन मिलेगा। बयान के अनुसार पेशेवरों की अनुभवी और योग्य टीम का लाभ लेने के साथ गूगल को अपने पिक्सल स्मार्टफोनों के लिए एच.टी.सी. के बौद्धिक संपदा अधिकारों तक पहुंच बनाने का अधिकार मिलेगा। गूगल का यह निवेश इस बात का भी द्योतक है कि ताइवान एक नवोन्मेषी और तकनीकी केंद्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News