यमी स्ट्राबेरी चीज़ केक (pics)

Tuesday, Jun 14, 2016 - 12:39 PM (IST)

केक बच्चों की सबसे फेवरेट डिश है। वह इसे बहुत चाव के साथ खाते हैं और अगर इसमें स्ट्राबेरी और केक का कॉबीनेशन हो तो इससे टेस्ट और भी यमी बन जाता है। आज हम आपको घर पर ही स्ट्राबेरी केक बनाने की विधि बता रहें हैं। जिससे आप बहुत आसानी से बना सकते हैं।
 
सामग्री:
 
-5 ओटमील या आटे के वेफर्स( क्रिस्पी बिस्कुट)
-3 कप वेनिला केक का मिक्सचर
-1 कप क्रीम चीज़
-1 केन कंडेन्स मिल्क (गाढ़ा दूध)
-1 कप दूध 
-1 कप विपड क्रीम (फेंटी हुई मलाई)
-15-20 स्ट्रॉबेरी
 
वेनिला केक का मिक्सचर तैयार करने की सामग्री
 
-1 कप मैदा
-1/2 कप घी
-3/4 कप पिसी चीनी
-1 छोटा चम्मच बैकिंग पाऊडर
-2-3 बूंदें वनीला एसेंस (फ्लेवर)
 
 
केक का मिक्सचर तैयार करने की विधिः
 
- मैदे और बैकिंग पाऊडर को अच्छे से छानें और चीनी के साथ फेंट लें। साथ ही इसमें थोड़ा- थोड़ा घी भी डालते जाएं। अब दोबारा से फिर मैदा डालें और अच्छे से फेंटे ताकि गुठलियां न बने। इसमें वेनिला फ्लेवर एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
 
 
केक बनाने की विधिः
 
सबसे पहले ओवन के बर्तन में थोड़ा सा घी लगा दें ताकि मिक्चर नीचे ना चिपके। ट्रे में वेफर्स को फैलाएं और वेनिला केक मिक्सचर से आधा कंटेनर भर दें। अब इसे 350 डिग्री पर 25-30 मिनट तक अच्छे से बेक होने दें। दूसरी तरफ स्ट्राबेरी को मैश करें और उसमें क्रीम चीज, कंडेन्स मिल्क और एक कप दूध डालकर मिक्सचर तैयार कर लें। ओवन से केक निकालें और उसमें बराबर-बराबर छेद करें और स्ट्रॉबेरी का मिक्सचर उस पर फैला दें। साथ ही इसके ऊपर विपड क्रीम डालकर प्लेन कर लें। पूरी मिश्रण को 3 घंटे के लिए फ्रीज में ठंडा करें। ठंडा होने पर इसपर बिस्कुट का भूर्रा और स्ट्राबेरी सजावट के लिए लगाएं। आपका टेस्टी केक तैयार है। इसे अपने मनपसंद आकार में काटें और मजे से खाएं। 
Advertising