वेज नगेट्स

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2016 - 05:47 PM (IST)

शाम को चाय का मजा स्नैक्स के साथ दोगुना हो जाता है और अगर इसे घर पर बना कर ही सर्व किया जाए तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको घर पर ही वेज नगेट्स बनाना सीखा रहें हैं। 
 
सामग्री:-
 
- 5 आलू (उबले हुए)
- 1/2 कप मटर (उबले हुए)
- 1 गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 शिमला मिर्च(कटी हुई)
- 1 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
- 3 बड़े चम्मच अरारोट
- 1/4 कप पनीर(कद्दूकस किया)
- 1/2 कप ब्रैड का चूरा
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाऊडर जरूरतानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- हरा धनिया (बारीक कटा)
- तेल 
 
 
विधि:-
 
- सबसे पहले आलू को मैश कर लें और फिर इसमें मटर,धनिया,गाजर और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें आरारोट, थोड़ा ब्रेड का चूरा और पनीर डालकर मिक्स कर दें।
- अब लहसुन-अदरक पेस्ट,पनीर,नमक,लाल मिर्च पाऊडर,गरम मसाला डाल कर मिला लें।
- अब इस मिक्सचर को हाथ में लेकर रोल करते हुए कटलेट का तरह बनाएं औप प्लेट में रख लें।और कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें।
- अलग बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर बेसन का घोल तैयार करें और बचा हुआ ब्रेड का चूरा निकाल लें और कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें।
- इसके बाद नगेट को बेसन के घोल में डूबोकर ऊपर से ब्रेड के चूरे से लपेट लें। इसे मधयम आंच पर सुनहरा होने तक पकाएंं।
- इसे प्लेट में निकाल कर सॉस, चटनी और चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News