घर पर ही बनाएं Vanilla Muffins

Sunday, Aug 13, 2017 - 01:59 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग घर में कई पकवान बनाते है। आज हम आपको लिए इस मौक पर खास रेसिपी लेकर आए है वेनिला मर्फिन। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। 

सामग्री
- 100 मि.ली तेल
- 200 मि.ली दूध
- 2 टीस्पून वेनीला एस्ट्रेट
- 300 ग्राम मैदा
- 1/2 टीस्पून बेकिग सोडा
- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 1/4 टीस्पून नमक
- 125 ग्राम चीनी
- 1 टीस्पून विनेगर
- ऑरगेंनिक फूड कलर(आरेंज, हरा)

विधि
1. एक बाउल में तेल और दूध डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें वेनीला, मैदा, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
2. अब इस मिक्सर को 3 बाउल्स में निकाल लें। एक बाउल में आरेंज कलर डालरर अच्छे से मिलाएं और दूसरे में हरा कलर डालकर मिलाएं।
3. इसके बाद मुफिन कप लें और तेल लगाकर ग्रीस करें। फिर इसमें मिक्सर को डालें।(वीडियो में देखे)
4. अब इसे ओवन में 350 °F/180 °C के तापमान पर प्रीहीट करें। इसे 13-15 मिनट के लिए बेक करें।
5. वेनिला मफिन तैयार है। इसे सर्व करें। 

Advertising