गर्मी से बचने के लिए बना कर पीएं फ्रूट लस्सी

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2016 - 05:37 PM (IST)

गर्मियां अाते ही ज्यादा गर्म के कारण हमारा गला बार-बार सुखता रहता है। इसलिए अाज हम अापको गर्म से बचने के लिए फ्रूट लस्सी बनाने के बारे में बताएगें। इसमें हम फ्रूट या फिर उनका  फ्लेवर  डालकर बनाते हैं। तो अाइए जानते है इसे बनाने का विधि के बारे में....

 

फ्रूट लस्सी बनाने के लिए सामग्री :-

 

- दही 2 कप 

 

- दूध 1 कप 

 

- आम कटा हुआ 1

 

- केले कटे हुए 2

 

- बादाम 5 

 

- इलायची 4 से 5 छोटी 

 

- चीनी या शहद स्वादानुसार 

 

- बर्फ के टुकड़े 5

 

फ्रूट लस्सी बनाने के लिए विधि :-

 

1. फ्रूट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर में केले, आम, दूध, बादाम और इलायची के बीज डालकर बारीक कर लें।

 

2. बाद में इसमें दही, बर्फ के टुकड़े और शहद या चीनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें।

 

3. जब सारी चीजें मिक्स हो जाए तो इसे एक गिलास में डाल कर सबको सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News