सर्दियों में घर पर बनाएं गुड़ वाली तिल चिक्की (pics)

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2016 - 12:54 PM (IST)

सर्दियों में तिल से बनी चिक्की, पट्टी, लड्डू हम सभी को पसंद आतीं हैं। तिल की चिक्की गजक की तरह ही कुरकुरी और बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे मकर संक्रांति के मौके पर खासतौर पर बनाया जाता है। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। इस रेसिपी में आपको तेजी से काम करना होगा क्योंकि गुड़ के ठंडा होने पर चिक्की बन नहीं पाती। अाइए जानते है इसे बनाने की रेसिपी...

 

सामग्री:-

- तिल 1 कप

- गुड़ 1 कप

- पिसी हुई मूंगफली चौथाई कप

- घी एक बड़ा चम्मच

- कुतरा हुआ नारियल 2 बड़े चम्मच

 

विधि:-

1. सबसे पहले एक पैन में तिल, नारियल और मूंगफली को अलग-अलग भून लें।  तिल अच्छे सुनहरे होने चाहिए। 

 

2. अब उनको अलग-अलग बर्तन में डाल कर रख दें।

 

3. अब बेलन, चाकू और एक बड़ी प्लेट या थाल पर घी लगा लें।

 

4. एक कड़ाही में बारीक किया हुआ गुड़ लें और इसमें थोड़ा सा घी डालकर गर्म कर लें।

 

5. जब गुड़ पिघलना शुरू हो जाए तो इसे गाढ़ा होने तक गर्म करते रहें। 

 

6. जब यह सही तरह गाढ़ा हो जाए तो इसे परखने के लिए इसकी एक बूंद एक गिलास में पानी लेकर इसमें टपकाएं। 

 

7. अगर इसमें से आवाज आएगी तो इसका मतलब रेसिपी के अगले स्टेप के लिए गुड़ तैयार हो गया है।

 

8. अब आंच कम करके इसमें भुने हुए तिल, नारियल और मूंगफली पाउडर मिला दें अौर तुरंत गैस कर दें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। 

 

9. इन चीजों को मिलाने के बाद तुरंत इस मिश्रण को बड़े बर्तन जिसमें घी लगाया है उसमें पलट दें। इसे आप चकले पर भी मोटी लोई बनाकर ले सकते हैं। 

 

10. अब बेलन की मदद से इसे थोड़ा बेल लें और ठंडा होने से पहले चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लें।

 

11. इसे ठंडा होने पर डिब्बे में भर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News