कच्चे आम की लजीज चटनी

Thursday, Jun 16, 2016 - 12:28 PM (IST)

गर्मियों में आम खाना खूब पसंद किया जाता है। खासकर बच्चे इसे बड़े मजे से खाते हैं। आम की मीठी स्लाइस देखते ही मुंह में पानी भर आता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ फल के रूप में ही नहीं बल्कि कच्चे आम से अचार, चटनी जैसे खट्टे-मीठे व्यंजन भी बनते हैं। गर्मियों में चटनी के साथ रोटी खाने का मजा ही अलग है। चलिए आज आपको बताते हैं कच्चे आम की चटनी की रैसिपी 
 
सामग्री : 
 
-2 कच्चे आम
-1 छोटा कप कद्दूकस नारियल 
-1 चम्मच चीनी या गुड़
-1 छोटा कप कटा धनिया
-1 चम्मच तेल 
-1 छोटा चम्मच राई
-1 छोटा चम्मच मेथी दाना
-1छोटा चम्मच जीरा 
-2-3 सूखी लाल मिर्च
-नमक स्वादानुसार
-हल्दी स्वादानुसार
 
विधि:
 
सबसे पहले आम की गुठलियां निकालकर अच्छे से कद्दुकस कर लें। आप चाहें तो आम को छोटे छोटे पीस में भी काट सकते हैं। अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें मेथी, राई, लाल मिर्च और जीरा डालकर अच्छे से भून लें। जब यह अच्छे से चटक जाए तो उसमें कद्दुकस किया हुआ आम डालें और 3 से 4 मिनट तक नरम होने तक पकाएं। साथ ही नमक, हल्दी और गुड या शक्कर डाले। जब चटनी का रंग बदलने लगे तो नारियल और हरा धनिया भी मिक्स करें। आम की चटनी तैयार है। बस चपाती और सब्जी के साथ लें आम की चटनी का मजा।

 

Advertising