टेस्टी मालपुआ रैसिपी

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2016 - 01:50 PM (IST)

बरसात के दिनों में कुछ गर्मागर्म और मीठा खाने का मन करता है। अगर आपके मुंह में भी मीठा सुनकर पानी भर आया है तो मालपुए बनाएं। इस मीठे व्यंजन को खासतौर पर त्यौहारों के मौसम में बनाया जाता है। उत्तर भारत में सावन के महीने में लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते हैं। आज हम आपको मालपुए बनाने की रैसिपी के बारे में बता रहे है। इसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते है।

 

सामग्री
 
- 1 कप मैदा
- 1 कप खोया
- 2 कप दूध
- 8 बडे चम्मच देसी घी
- 2 छोटे चम्मच सौफ
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
 
चाश्नी के लिए
 
- 5 कप पानी
- 2 कप चीनी
- 8-10 पतियां केसर
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाऊडर
 
मालपुआ बनाने की विधि
 
- सबसे पहले चाश्नी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी, चीनी और केसर मिलाकर गैस पर रख दें। जब एक तार की चाश्नी बन जाएं तो इसे उतार दें और ठंडा होने के लिए रख देें। चाश्नी तैयार है।
- अब दूध को गुनगुना गर्म कर लें। इसमें मावा मिला कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और ध्यान रखें की इसमें गांठ ना पड़े। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके मैदा मिक्स करते जाएं। इसमें अब सौंफ और बेकिंग सोडा भी डाल दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि यह न ज्यादा पतला हो न ही गाढ़ा। 
- एक नॉन स्टिक पैन में घी डालकर गर्म करें। इसके गर्म होने पर 2 चम्मच मैदे का घोल पैन में डालकर गोलाई में फैला दें और धीमी आंच पर इसे पकाएं। इसी तरह से बाकी के पुए भी तल लें। 
- सारे मालपुए तलने के बाद इन्हें चाश्नी में 2 मिनट के लिए डाल कर रख दें ताकि मीठा इसमें अच्छे से मिल जाए। इसके बाद इसे निकाल कर खीर या रबड़ी के साथ सर्व करें।
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News