टेस्टी ब्रैड की बर्फी (pics)

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2016 - 12:30 PM (IST)

आपने ब्रैड को जेम और सैडविच बनाकर अलग-अलग तरीके से खाया होगा लेकिन  क्या कभी ब्रैड की बर्फी का टेस्ट किया है। चलिए आज हम आपको ब्रैड की बर्फी बनाना सिखाते हैं। 

 सामग्रीः
- 2 कप ब्रैड का चूरा
-1 कप दूध
-1 कप सूखा नारियल( कद्दूकस)
-1 कप चीनी
-1 बड़ा चम्मच घी
-15-20 बादाम-काजू( बारीक कटे हुए)
 
विधिः
 

- ब्रैड के चूरे को दूध में भिगोकर 10 मिनट तक रखें। दूसरी तरफ पैन में कद्दूकस किया नारियल और चीनी मिक्स करें और धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें ब्रै़ड का चूरा मिलाएं और 5-6 मिनट लगातार हिलाते रहें। फिर घी डालें और तब तक पकाएं जब तक यह घी न छोड़ दें। थाली में घी लगाकर इस मिश्रण को फैलाएं और मेवे से सजाएं ठंडा होने पर मनपसंद शेप में इसे काटे और सर्व करें। आप इसमें अपना मनपसंद खाने वाला रंग भी डाल सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News