घर पर ले मैंगो स्लश का लुत्फ (pics)

Wednesday, Apr 20, 2016 - 02:13 PM (IST)

गर्मियों में आम सभी का पसंदीदा फल होता है। मैंगो का स्लश यहां हमें ठंडक देता हैं वहीं बच्चों अौर बड़ों का मनपसंद पेय हैं। अाज हम अापको रेसिपी में मैंगो स्लश बनाना सीखाएगें। इसे अाप घर पर बहुत ही अासानी से अौर कम समय में बना सकते हैं। तो अाइए जानते हैं इसे बनाने की साम्रगी अौर विधि। 

 

मैंगो स्लश बनाने की सामग्री :-

 

- पका आम 2

 

- अदरक का एक इंच बड़ा टुकड़ा


- चीनी स्वादानुसार

 

- आइस क्यूब 1 कप

 

- पुदीना पत्तियां गार्निश करने के लिए


मैंगो स्लश बनाने की विधि :-


1. मैंगो का स्लश बनाने के पहलें अाम के छिलकों को उतार कर काट लें। 


2. बाद में अदरक का रस निकाल कर रख लें।


3. अब मिक्सर के जार में अाम के टुकड़ों को डाल कर उसमें अदरक, चीनी और बर्फ मिला दें।

 

4. सब कुछ मिलाने के बाद जार का ढक्कन बंद करके मिक्सर में ग्राइंड करें। 

 

5. इसे अच्छे से ग्राइंड करने के बाद में एक गिलास में डाल दें।

 

6. गिलास में मैंगो स्लश डालने के बाद पुदीना पत्तियों से गार्निश करें।

Advertising