बच्चों को स्नैक्स में बना कर दें स्वादिष्ट सोयाबीन कबाब (pics)

Friday, Feb 05, 2016 - 05:59 PM (IST)

आज हम आपको स्नैक्स में सोयाबीन कबाब की रेसिपी बनाना सीखाएगें। सोयाबीन कबाब खाने में बहुत ही टेस्ट होती है। तो आइए अाज इसे बनाने की विधि सीखें।

आवश्यक सामग्री:-

- सोयाबीन की बड़ी 2 

- पोहा आधा कप 

- एक उबला आलू

- प्याज बारीक कटे हुए 2

- हरी मिर्च बारीक कटी हुई 2

- कद्दूकस किया हुआ अदरक 1 चम्मच

- बारीक कटी हरी धनिया पत्तियां

- 1 चम्मच धनिया पाउडर

- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

- 1 चम्मच चाट मसाला

- आधा चम्मच अमचूर पाउडर

- 1चम्मच गरम मसाला पाउडर

- स्वादानुसार नमक

तेल

विधि :-

1. सबसे पहले सोयाबीन की बड़ी लेकर उसे 20 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें।

 

2. अब 2-3 पोहें को धो कर मैश करें। 

 

3. अब इन सब चीजों को पीसने के लिए मिक्सी में सोयाबीन बड़ी, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, अदरक, चाट मसाला, अमचूर और नमक डाल दें।

 

4. पीसने को बाद इसे बर्तन में निकाल कर इसमें गरम मसाला, धनिया पत्ती, पोहा और आलू मैश करके कबाब के लिए मिक्सचर तैयार करके रख लें।

 

5. अब इस तैयार किए हुए मिक्सचर को हथेली पर लेकर गोल-गोल अाकार की शेप में कबाब तैयार कर लें।

 

6. अब गैस पर नॉन स्टिक तवा रख कर उसे गर्म करें।

 

7. गरम तवे पर तेल डालकर बनाए हुए कबाब को मध्यम आंच पर तब तक सेकें जब तक ब्राउन न हो जाए।

 

8. कबाब को दूसरी तरफ से भी ब्राउन करके सेक लें अौर एक पलेट में निकाल कर रख लें।

 

अब कबाब को सॉस या चटनी के साथ सबको स्नैक्स में परोसे।

Advertising