सर्दियों में बनाए घर पर राजस्थानी चूरमा (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2016 - 03:31 PM (IST)

राजस्थान के पकवानों में चूरमा बहुत पसंद किया जाता है। इसके स्वाद ने ही इसे सभी का फेवरिट बनाया है। इसे अाप सुबह की चाय के साथ या फिर शाम के समय भी खा सकते है। तो अाज हम अापको इसे बनाने की विधि के बारे में बताएगें। 

 

आवश्यक सामग्री :-

- गेहूं का आटा एक कप 

 

- रवा (सूजी) 3 बड़े चम्मच

 

- बेसन आधा कप

 

- पिसी चीनी 3 बड़ी चम्मच 

 

- दूध आवश्यकतानुसार 

 

- घी आवश्यकतानुसार

 

- इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच

 

- बादाम 7 से 8 कटे हुए

 

- किशमिश 7 से 8

 

- काजू 7 से 8 कटे हुए

 

विधि :-

 

1. सबसे पहले बर्तन में आटा, रवा और बेसन एक साथ छान लें।

 

2. अब इसमें एक बड़ा चम्मच पिघला हुआ घी मिलाएं।

 

3. इसके बाद दूध डालकर आटे का मिश्रण गूंद लें अौर आटा न ज्यादा नर्म, न ज्यादा सख्त गूंदें।

 

4. अब आटे को छोटे-छोटे बराबर हिस्सो में बांटकर लोई तैयार कर लें अौर इन्हें गोल-गोल करके हथेली से दबाकर प्लेट में रख लें।

 

5. अब गैस पर कड़ाही में घी गर्म करें। तेल में एक साथ 3 से 4 लोई डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें।

 

6. इन्हें ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद लोई सेक कर प्लेट में निकाल कर रखें।

 

7. जब लोई थोड़ी ठंडी हो जाएं, तो इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।

 

8. अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर, काजू, किशमिश और बादाम डालकर मिक्स करें।

 

अब तैयार है आपका राजस्थानी चूरमा, इसे दाल-बाटी के साथ या यूं ही मीठे में सबको सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News