बच्चो को रेसिपी में बना कर दे दलिया और सेब का पॉरिज (pics)

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2016 - 03:39 PM (IST)

आज हम आपको रेसिपी में दलिया और सेब का पॉरिज बनाना सीखाएगें। इसमें ढेर सारा फाइबर, कैल्शियम और जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे आप बना कर ब्रेकफास्ट में खा सकते है। इसे सिर्फ 45 मिनट में बनाया जा सकता है। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में...


दलिया और सेब का पॉरिज बनाने की सामग्री  :- 

 

- दलिया 1/4 कप

 

- ओट्स 3 चम्मच 

 

- पानी 1/2कप 

 

- दूध 1-1/4कप

 

- सेब  1/2 कप

 

- बटर 1/2 चम्मच

 

- शहद या ब्राउन शुगर स्वादअनुसार 

 

दलिया और सेब का पॉरिज बनाने की विधि :- 

 

1. दलिया और सेब का पॉरिज बनाने के लिए पहले दलिए को साफ करें अौर एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें।

 

2. बाद में इसे प्रेशर कुकर में डाल कर 3 से 4 सीटी लगवाएं। 

 

3. दलिया पकने के बाद इसे सॉस पैन में डाल लें।

 

4. अब इसके ऊपर सेब को काट कर डाले अौर साथ ही दालचीनी पावडर और बटर को अच्छे से मिलाएं। 

 

5. मिलाने के बाद इसमें ओट्स और दूध डाल कर हल्का सा उबालें।

 

6. जब यह पॉरिज सूख जाए तो उसमें अोर दूध मिला दें। 

 

अब आपका दलिया और सेब का पॉरिज बन कर तैयार हो गया है अौर इसे बाउल में डाल को सबको परोसे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News