ऑरेंज-अनार कॉकटेल
punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2017 - 01:55 PM (IST)
पंजाब केसरी (जायका): गर्मी की धूप में सबकुछ ठंडा-ठंडा खाने को मन करता है। ज्यादातर लोग गर्मी में खाने की चीजों के बजाएं, कुछ लिक्विड पीने को मन करता है। ऐसे में ऑरेंज-अनार कॉकटेल अच्छा ऑप्शन है। आज हम आपको ऑरेंज-अनार कॉकटेल एक्सपेरिमेंट बताने जा रहें, जिसको आप अपने घर पर आसानी से बना सकते है।
सामग्री
- बर्फ़
- 1 औंस रम
- 2 औंस संतरे का रस
- 1/2 औंस लाइम्नसैलो
- 1/2 औंस अनार का रस
- अनार के बीज( सजाने के लिए)
विधि
1. एक गिलास में बर्फ, 1 औंस रम,2 औंस संतरे का रस, 1/2 औंस लाइम्नसैलो डालकर अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।।
2. अब दूसरे गिलास में बर्फ, 1/2 औंस अनार का रस और पहले तैयार किया कॉकटेल मिश्रण मिला लें।
3. फिर अनार के बीज के साथ गार्निश करें।
4. अब इसे सर्व करें।